हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के नए गाने ने मचाया बवाल, विवादों में घिरे मासूम; बोले मिल रही है धमकी

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हरियाणवी कलाकर मासूम शर्मा को लेकर है। प्रदेश के सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गये हैं। विवाद अब नए सॉन्ग तत्वदर्शी को लेकर है। मासूम शर्मा ने सॉन्ग में पाखंडी बाबाओं व डेरों पर निशाना साधा गया है। गाने का ट्रैक रिलीज होने के बाद मासूम शर्मा ने धमकी भरे फोन आने का दावा किया गया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार रात्रि करीबन दस बजे इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर मासूम शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। गायक मासूम शर्मा ने लाइव आकर कहा कि एक विशेष व्यक्ति, जो स्वयं को गुरु या परमात्मा बताता है, उसके चेले उनके गाने को लेकर परेशान हैं।

मासूम शर्मा ने कहा कि यदि गाने में कही गई बातें किसी पर लागू नहीं होती, तो उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। गायक ने कहा कि अभी ऐसे विषयों पर 4 और एल्बम आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में कुरीतियां व बुराइयां खत्म नहीं होतीं, तब तक वह सामाजिक मुद्दों पर गाने बनाते रहेंगे।

दिया हैरी लाठर ने भी समर्थन
बता दें कि लाइव के दौरान हरियाणवी कलाकार हैरी लाठर भी वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े। उन्होंने गायक मासूम शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि अब व्यावसायिक गानों के बजाय सामाजिक मुद्दों पर अधिक गाने किए जाएंगे। अभी किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ी तो नाम लेकर भी बात रखी जाएगी।

हरियाणा के गायक मासूम शर्मा ने दावा किया कि उन्हें और हैरी लाठर को धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की परेशानी नहीं है, बल्कि उन लोगों की भी समस्या है, जिनका नाम और पहचान अधिक होती है।