स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए निर्देश, सर्जिकल सप्ताह कैंप आयोजित किए जाएं

 
 mahendra india news, new delhi

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि 17 से 22 नवंबर 2025 तक “सर्जिकल सप्ताह कैंप” आयोजित किए जाएं।

इन कैंपों का उद्देश्य लोगों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सर्जिकल प्रक्रियाओं और “आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना / चिरायु योजना” के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक करना है।

सरकार ने 21 प्रमुख सर्जिकल प्रक्रियाएँ जैसे — नी रिप्लेसमेंट, हिप रिप्लेसमेंट, हर्निया रिपेयर, अपेंडिक्स सर्जरी, टॉन्सिल्लेक्टोमी आदि — केवल सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित की हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर पात्र मरीज को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण सर्जिकल उपचार मिले — यह सरकार की प्राथमिकता है।

जागरूकता सप्ताह के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अस्पताल या टीम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।