सेहत: प्रतिदिन खरबूजा खाने से दूर हो सकती हैं यह बीमारियां, जानिए खरबूजा के कौन से जबरदस्त फायदे ​​​​​​​

 
mahendra india news, new delhi

आज के समय सेहत पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। खासकर गर्मी के मौसम में खानपान सही किया जाए तो सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इस मौसम खरबूजे को खाना लोग बहुत ही पसंद करते हैं। इससे बॉडी को भी काफी फायदे भी देखने को मिलते हैं। 


आपको बता दें कि इस गर्मी के मौसम में कई बीमारियां का भी खतरा ज्यादा रहता है। इन सभी चीजों से दूर रहने के लिए प्रतिदिन खरबूजे का सेवन करें। क्योंकि इसके फायदे बहुत हैं। 


गर्मियों के मौसम में कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। डा. पूजा बताती है कि गर्मी के मौसम में अगर सेहत पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। बॉडी में पानी की कमी हो रही है, तो इसको दूर करने के लिए प्रतिदिन खरबूजे का सेवन करें। 


इसी के साथ ही खरबूजे का अगर प्रतिदिन सेवन करते हैं, तो  दिल से जुड़ी बीमारियों का भी मुक्ति मिलती है। क्योङ्क्षकि खरबूजे में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो आपके खून को भी साफ करने में सहातया करता है। 


इसी के साथ ही रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने को रोकने के लिए ये आपकी काफी ज्यादा सहायता करता है, खाली पेट इसका सेवन करना ही चाहिए। 


इस गर्मी के मौसम में लोगों को पेट से जुड़ी समस्या भी काफी अधिक होने लगती है। इससे लोग काफी ज्यादा परेशान भी रहते हैं। अधिक तेल मसाले का सेवन आपके लिए इस मौसम में काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। 


इसी के साथ ही लोगों को कब्ज की समस्या भी हो जाती है, हल्की चीजों का सेवन आपके लिए काफी अधिक लाभदायक होता है इसलिए खरबूजे का सेवन करें,  खरबूजे का सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। 


डा. पूजा ने बताया कि खरबूजे में विटामिन ए बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने और उनको हेल्दी रखता है, प्रतिदिन इसका सेवन करना ही चाहिए. मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करने के लिए ये आपकी काफी अधिक सहायता करता है। 


नोट : ये समाचार केवल जागरूक करने के लिए लिखी है। इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की सहायता ली है, अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।