19 अक्टूबर को आज 9 राज्यों में जबरदस्त बरसात का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा

 

mahendra india news, new delhi
 मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि 19 अक्टूबर को 9 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। इसी के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में तूफानी हवा का अटैक हो सकता है। दिल्ली में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बरसात के साथ ओले गिरने की चेतावनी है। जबकि 2 प्रदेशों में बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। वहीं, इस दौरान समुद्री किनारे में रहने वाले मछुआरों से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। पूर्वी भारत के कुछ जिलों में बिजली और वज्रपात लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।


इन प्रदेशों मूसलाधार बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानी 19 अक्टूबर को देश के 9 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों के अंदर दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान में ऊंचाई वाले जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है।