हरियाणा के 7 जिलों में आज झमाझम होगी बरसात; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में शनिवार को अचानक से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में तेजी से मानसून सक्रिय हो रहा है। शनिवार को 7 जिलों में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार तेज बरसात का यलो अलर्ट यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत व सोनीपत में जारी किया गया।
मौसम पूर्वानुमान जारी किया विवि ने
मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा बीकानेर, सतना, डालटागंज से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो ऊपर की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढऩे की संभावना है जिससे 15 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 16 अगस्त से मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढऩे की संभावना बन रही है जिससे मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार