हरियाणा, राजस्थान समेत 15 प्रदेशों में होगी आज झमाझम बारिश, अलर्ट किया गया जारी

 

mahendra india news, new delhi

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर को मौसम खराब रहेगा। हरियाणा, राजस्थान समेत 15 राज्यों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस तेज आंधी की वजह से यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। 

इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में खतरनाक लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। तीन से अधिक राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा के झोंके पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। वहीं, 4 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पश्चिम भारत में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


 हरियाणा के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बरसात, अलर्ट 
हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश में वीरवार को सुबह के समय बिजली चमकने के साथ कई जिलों में बरसात हुई। प्रदेश में मौसम को लेकर आने वाले कुछ दिन तक तेज वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया। हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज तो 9 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 

इसी बीच कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान सुबह 5.50 बजे जारी किया गया। जिसमें मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन घंटो में अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल, पानीपत,  जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित।

मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत व रोहतक शामिल है। इसी के साथ ही यलो अलर्ट जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल के लिए जारी किया गया है। 

इसी के साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वर्षा की चेतावनी के साथ ही अब मंडियों में पहुंची फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। अभी तक खुले में फसल पड़ी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ ही हवाएं बदल रही हैं। इसके चलते पूरे हरियाणा प्रदेश में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी अंतर हो सकता है।