हरियाणा प्रदेश के 12 जिलों में आज रविवार के दिन झमाझम बरसात, मौसम विभाग की चेतावनी जारी
Heavy rain lashed 12 districts of Haryana today, Sunday; the Meteorological Department has issued a warning
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मानसून की बरसात हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज रविवार यानि 26 जुलाई को हरियाणा प्रदेश के 12 जिलों में झमाझम बरसात होगी। वैसे देखे तो प्रदेश में मानसून फिर से थोड़ा कमजोर हुआ है। दिन में प्रदेश के अनेक जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। शनिवार को हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में दिन में एक बार तेज वर्षा हुई लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली।
धूप निकलने के कारण उमस ज्यादा होने से लोग गर्मी से परेशान हुए।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन के समय में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही मौसम सुहावना हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून की सक्रियता में कमी होने के कारण कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। लेकिन 27 जुलाई के बाद यह मानसून फिर से सक्रिय होगा। इससे हरियाणा प्रदेश में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बरसात की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज कई जिलों में बरसात का अलर्ट है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।