8 अक्टूबर को 16 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, 75 की स्पीड से चलेगी हवा
mahendra india new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से परेशानी वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार यानी 8 अक्टूबर को 16 राज्यों में जबरदस्त बरसात की चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिणी हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है; एक और परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। तेज आंधी की वजह से कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान हो सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में तूफानी हवा टेंशन बढ़ाने वाली है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। दक्षिणी तटीय ओडिशा और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हआ है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी के पास तूफानी हवा लोगों पूर्वी भारत के राज्यों में आफत मचा सकती है। वहीं, 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है।
इन प्रदेशों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वीरवार यानी 8 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों के अंदर हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश के चलते कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान हो सकता है।