रक्षा बंधन के दिन आज 28 अगस्त को 22 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शुक्रवार यानि 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 22 प्रदेशों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट है। इस तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष के भी टूटने की आशंका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं पूर्वी भारत के राज्यों के लोगों के लिए आफत बन सकती हैं। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 28 अगस्त को देश के 22 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान किसानों के फसलों को नुकसान होने की भी आशंका है।