हरियाणा में भीषण सडक़ दुर्घटना, पैदल चल रहे 3 व्यक्तियों को गाड़ी ने कुचला; मौके पर ही मौत

 

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला जिला से हैं। अंबाला के अंतर्गत मीठापुर में बुधवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हो गई। यहां सडक़ किनारे चल रहे तीन व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचीं और शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुर्घटना इतनी भयावह था कि शवों के टुकड़े सडक़ पर बिखर गए। इस दुर्घटना की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना ो लेकर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश भी जारी है।