एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने  मांगों को लेकर बनाई संघर्ष की रणनीति

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर हरियाणा केंद्रीय परिषद की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान अभिमन्यु धनखड़ ने की। राज्य प्रधान अभिमन्यु धनखड़ व विपिन भारद्वाज महासचिव ने संयुक्त रूप से बताया कि बिजली निगम नूंह और गुड़गांव में निजीकरण तथा एग्रीकल्चर डिस्कॉम के प्रस्ताव के विरोध में तथा अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अपनी मांगों का मांग पत्र 30 जुलाई से 10 अगस्त के बीच जिला उपायुक्त तथा अधीक्षण अभियंता एवं भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपने पर चर्चा की गई।

एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर हरियाणा के बैनर तले 11, 12 व 13 अगस्त को हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया गया, जिसमें प्रत्येक जूनियर इंजीनियर व एरिया इंचार्ज भाग लेंगे तथा विभाग का कोई काम नहीं करेंगे।
 

ये है कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:
1. बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर से एसडीओ का प्रमोशन कोटा 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए।
2. जूनियर इंजीनियर का वेतनमान ग्रेड पे 4800 दिया जाए, जो कि हरियाणा के साथ लगते सभी राज्यों से कम है।
3. जूनियर इंजीनियर को दी जा रही कैडर स्पेसिफिक एसीपी को तर्कसंगत रूप से पीबी-4 तक अपग्रेड किया जाए।
4.  एचवीपीएन यूटिलिटी में नये पदों का  सृजन किया जाए।।