इन्सान का खून नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं: निरंकारी बाबा
Human blood should flow in veins, not in drains: Nirankari Babamahendra india news, new delhi
सिरसा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता की असीम कृपा से सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सन्त निरंकारी सत्संग भवन, चौटाला रोड मंडी, डबवाली में 9 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 9 से 12 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल करेंगे।
जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल डबवाली के संयोजक जसपाल मोंगा ने बताया कि रक्तदान कैंप के साथ ही संत समागम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका समय 10 से 12:30 बजे तक रखा गया है। इस समागम व रक्तदान कैंप में डबवाली के साथ अबूबशहर, चौटाला, लोहगढ़ व ओढ़ां से सैकड़ों की संख्या में साध-संगत भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि सतगुरु बाबा गुरबचन सिंह, चाचा प्रताप सिंह व अन्य बलिदानी संतों की याद में 1986 से रक्तदान की यह श्रृंखला शुरू हुई और अब तक 9 हजार से अधिक कैम्प लगाकर 15 लाख से अधिक यूनिट रक्तदान मिशन द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने रक्तदान शिविर व संत समागम के लिए इलाके के सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रित भी किया। समागम की सम्पन्नता पर लंगर भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।