सिरसा में न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 पर आईसीएआई ब्रांच ने करवाया पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा में द इंस्टीट्यूट ऑफ  चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ  इंडिया की सिरसा ब्रांच द्वारा न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 पर एक पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार शर्मा, आईआरएस एडिशनल कमिश्नर ऑफ  इनकम टैक्स सिरसा मु य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएअभिषेक जैन ने गेस्ट स्पीकर के रूप में न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 की मुख्य विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि यह बिल पुराने इनकम टैक्स एक्ट से कैसे अलग है। 


उन्होंने समझाया कि नया बिल टैक्स सिस्टम को ज्यादा सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल कुमार शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि नया इनकम टैक्स बिल टैक्स सिस्टम की जटिलता को समाप्त कर सरलीकरण को बढ़ावा देगा, जिससे आम करदाता को टैक्स प्रक्रिया को समझना और अपनाना आसान होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से डा. अजय कुमार  आईआरएस (डिप्टी कमिश्नर ऑफ  इनकम टैक्स, सिरसा), धर्मपाल चौधरी (आईटीओ, सिरसा) तथा रोहताश सिंह (आईटीओ, सिरसा) भी मौजूद रहे। सिरसा ब्रांच की कमेटी में सीए अतुल जैन (चेयरमैन), सीए हिमिज खन्ना (वाइस चेयरमैन), सीए अश्विनी अरोड़ा (सेक्रेटरी) और प्रिक्षित (एग्जीक्यूटिव मेंबर) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।