इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 SIRSA में डी ई सी ई, एम् ए इतिहास व एम ए हिंदी कोर्स संचालित, इग्नू में फ्रेश दाखिला की अंतिम तिथि 15 सितम्बर  

 
IGNOU Study Centre 1085 SIRSA conducts DECE, MA History and MA Hindi courses, last date for fresh admission in IGNOU is 15th September
 

Mahendra india news, new delhi

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के कार्यालय से प्राप्त मेल के आदेशानुसार राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के प्राचार्य डॉ सज्ज्न कुमार के संरक्षण में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2025 में दाखिले की तिथि बढ़ाते हुए 15  सितम्बर 2025 तक की है| जो छात्र छात्राएं इग्नू विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर में जॉब के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं या उच्च शिक्षा ग्रहण करना  चाहते है वे अब बिना देरी के इग्नो स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा कोड नंबर 1085 में स्नातक व स्नातकोतर में जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं। वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट  https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके एडमिशन ले सकते हैं ।

इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ सतपाल  ने बताया इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में डी ई सी ई , बीकॉम , बीए, एम् ए इतिहास व एम ए हिंदी , पीजीडीडीआरआरएम्  कोर्स संचालित हैं |                                                 

जो विद्यार्थी इग्नू के किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उनको दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद एबीसी आई डी बनाकर DEB(Distance Education Bureau) ID बनाना अनिवार्य हैं DEB-ID बनाने के लिए विद्यार्थी को यूजीसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://deb.ugc.ac.in/StudentDEBID पर जाना होगा |