इग्नू अध्ययन केंद्र 1085: असाइनमेंट जमा करवाने आए विद्यार्थियों को जनवरी 2026 सत्र में दाखिले के लिए किया गया प्रेरित
mahendra india news, new delhi
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 में असाइनमेंट जमा करवाने आए विद्यार्थियों को जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा उनके माध्यम से उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह विशेष अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के कुशल संरक्षण तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल एवं उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 के समन्वयक (Coordinator) डॉ. विक्रमजीत सिंह की अगुवाई में इग्नू टीम ने विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से स्नातक स्तर पर B.A. एवं B.Com., तथा स्नातकोत्तर स्तर पर M.A. History और M.A. Hindi शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त शिक्षण, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कई उपयोगी डिप्लोमा कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं, जिनमें DNHE (Diploma in Nutrition and Health Education), DECE (Diploma in Early Childhood Care and Education) तथा PGDDRRM (Post Graduate Diploma in Disaster Risk Reduction and Management) प्रमुख हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 की
टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि इग्नू के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत सुविधाजनक और रोजगारोन्मुखी है। विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक विद्यार्थी समय रहते अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अंत में विद्यार्थियों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया