आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में ऐसा रहेगा चार पांच दिन तक मौसम 

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 
 

mahendra india news, new delhi

शीलहर व ठंड ने सारे दिन की दिनचर्या बदल दी है। सोमवार को र्दिन में धूप निकलने के बावजूद कंपकंपाती ठंड  रही। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। 


आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर  के अलावा पंजाब, HARYANA, चंडीगढ़, यूपी, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं, इन प्रदेशों के कुछ एरिया में तापमान 3 डिग्री से नीचे भी जा सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसी के साथ ही अगले 2-3 दिन उत्तर भारत में अधिक ठंड रहेगी। इसके बाद ठंड की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-150 समुद्री मील की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं.


इसी के साथ ही IMD ने आगे चेतावनी दी है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार सुबह के लिए घने कोहरे की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। 


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, विदर्भ, केरल, लक्षद्वीप और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, HARYANA और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। और राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है।