IMD Weather Alert: 25 नवंबर को कई राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना

 

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मौसम में आज बुधवार यानि 25 नवंबर 2026 को खराब रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को देश के 8 प्रदेशों में हल्की से लेकर भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार मौसम अपडेट जरूर जान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार बढक़र 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। केरल और माहे में भी 27 नवंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। टीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 28 नवंबर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन प्रदेशों में बरसात का अलर्ट?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी और लक्षद्वीप समेत 8 राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में 25 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में बरसात की संभावना है।