सिरसा जिला के एक गांव में खाल की पंचायती के दौरान चली गोली, दो व्यक्ति घायल

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में सिरसा जिला से हैं। सिरसा जिला के गांव अबुब शहर में जहां पर खाल को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर पंचायती चल रही थी। इस विवाद के कारण एक पक्ष ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो व्यक्तिघायल हो गये। घायलों को घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में लाया गया , जहां उनकी गंभीर हालत की देखते हुए किया रेफर। इस गोलीबारी के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही चौटाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस जांच में जुटी
गांव अबुब शहर में मंगलवार दोपहर को आपस में झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। इसके बाद गोली दो व्यक्तियों को लगी। घायलों की पहचान प्रताप पुत्र अनोखा सिंह और परविंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी झंडा कला के रूप में हुई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।