हिसार-हांसी बाईपास पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉले में घुसी, शादी समारोह से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत; 3 गंभीर

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के हिसार-हांसी बाईपास पर देर रात्रि बड़ा सडक़ हादसा हुआ। यहां पर हुए इस सडक़ हादसे में एक तेज रफ्तार टाटा सियरा कार ट्रैक्टर-ट्रॉले में जबरदस्त टकर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में फतेहाबाद जिले के गांव मोची चौबारा के 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में मृतकों की पहचान 42 साल के महावीर व 38 साल के मनोज के रूप में हुई है। दोनों दोस्त भिवानी जिले के बड़सी गांव में एक विवाह समारोह में से वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार सडक़ दुर्घटना 26 मार्च 2026 की रात्रि करीबन 2:30 बजे हांसी बाईपास पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास हुआ। हिसार की ओर जा रही टाटा सियरा कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉले में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी  में सवार अन्य 3 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए हिसार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर उनको उपचार चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि सभी लोग बड़सी गांव में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे और रात में वापस मोची चौबारा लौट रहे थे।मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल हांसी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।