हरियाणा मेंं महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, पति भी लापता, बिखरा खून घर पर 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में करनाल जिले से है। जानकारी के अनुसार महिला की होली के दिन हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। अब दो दिन बाद महिला की पहचान हुई है। महिला का पति भी लापता बताया जा रहा है। 

पानीपत में नहर में मिली महिला के शव की पहचान कर ली गई है। महिला की पहचान करनाल के कमलापुर रोड़ायन गांव की बाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि महिला की चुन्नी से गला घोंटकर और उस पर हमला कर हत्या की गई है। करनाल की इंद्री थाना पुलिस ने पानीपत पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
आपको बता दें कि होली के दिन शुक्रवार को दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला का शव मिला था। थाना माडल टाउन पुलिस ने शव को पहचान नहीं होने पर शवग्रह में रखवा दिया था। शनिवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पानीपत पुलिस ने करनाल में संपर्क किया। इस बीच इंद्री थाना पुलिस को सूचना मिली कि कमालपुर रोडायन गांव में एक मकान में खून बिखरा हुआ पड़ा है और मकान का ताला भी लगा हुआ है।

इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर घर पहुंची। पुलिस को मकान में खून बिखरा हुआ जगह जगह मिला। इसके बाद पुलिस ने का पानीपत पुलिस से संपर्क किया। यहां आकर शव की शिनाख्त बाला देवी के रूप में की। डीएसपी इंद्री सतीश गौतम ने बताया कि महिला का पति महेंद्र भी लापता है।्रपुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुर्टी हुई है।