हरियाणा में पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र लिम्बा ने कह दी बड़ी बात 
 

mahendra india news, new delhi हरियाणा के सिरसा में शनिवार को महिला आरक्षण बिल में OBC महिलाओं की अनदेखी का विरोध करने, जातिगत जनगणना, विधान सभा व लोकसभा में संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण तथा क्रिमिलेयर को खत्म करने की मांगोंं को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा के नेतृत्व में समस्त पिछड़ा वर्ग द्वारा प्रदर्शन किया। इस मांग को लेकर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र लिम्बा ने बताया कि विपक्षी पार्टियों की ओर से कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, वीर भान मेहता, सुभाष जोधपुरिया, राज कुमार शर्मा, करमजीत कौर जिला पार्षद ने धरने पर आकर ओबीसी मोर्चा की मांगों का समर्थन किया। 


उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को आरक्षण देने का तो समर्थन करते हैं, लेकिन जिस तरह और जिस रूप मे ये बिल लाया गया है, उसका हम विरोध करते हैं, क्योंकि यह कपटपूर्ण व पक्षपाती है। इसमें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की पूर्णतया उपेक्षा की गई है। 

उन्होंने कहा कि PM  OBC का नकली लबादा ओढक़र बार-बार पिछड़ा वर्ग को ठगने का काम कर रहे हैं, जो आगे नहीं चलने वाला। अब पिछड़ा वर्ग जाग चुका है और वह 2024 में इस अन्याय और छल कपट का जरूर बदला लेगा। प्रो. लिम्बा ने बताया कि महासभा मांग करती है कि सर्व प्रथम लंबित जातिगत जनगणना करवाई जाए और पिछड़ा वर्ग को विधायिका में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाए और ओ बी सी महिलाओं को भी महिलाओं के लिए आरक्षित 33: सीटों में आबादी के अनुपात में सीटें निश्चित की जाए। 

इस अवसर पर कृष्ण नंदेवाल चेयरमैन, हंस राज सोखल, कुम्हार सभा प्रधान रामानंद, उप प्रधान हरदयाल बेरी, पुरषोत्तम कंबोज, SDO कर्म चंद कंबोज, रमेश कंबोज, रामेश्वर लिम्बा, LAL चंद कंबोज, होशियार नबरदार, बलबीर कंबोज, बनवारी बरावड़, विकास बरावड़, लछमन कंबोज, जीत सिंह, हरविंदर सिंह मौजूद रहे।