हरियाणा में लॉरेंस गैंग के ईनामी शार्प शूटर की एसटीएफ के साथ मुठभेड़, घायल ​​​​​​​

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में महेंद्रगढ़ से हैं। जिले के कनीना खंड के गांव भड़फ के रहने वाले लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है। इस एनकाउंटर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जानकारी के अनुसार पता चला है कि गुरुग्राम में स्पेशल टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर रोहित गंभीर रूप से घायल हुआ है। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना खंड के गांव भड़फ निवासी रोहित पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस में केस दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।


एसटीएफ गुरुग्राम प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि रोहित फरीदाबाद रोड पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी आधार पर गांव बलियावास के पास नाका लगाया गया। इसके बाद रोहित ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। घायल रोहित को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित रोहित के खिलाफ महेंद्रगढ़ के थाना कनीना, गुरुग्राम, राजस्थान के पचेरी और गंगानगर थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी साल केे  17 जून को श्री गंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग पर कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले में भी रोहित का नाम सामने आया था।