चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

 

mahendra india news, new delhi
इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ ने चंडीगढ़ के कॉलेजों के छात्रसंघ चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डीएवी कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आईएसओ की तरफ से डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ की यह पहली जीत है।

चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनावों को जीतने में इनेलो के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला और आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और चुनाव जीतने के लिए प्रेरित किया। इस छात्रसंघ चुनाव के लिए करण चौटाला और अर्जुन चौटाला ने आईएसओ के चंडीगढ़ के प्रभारी तेजस्वी दलाल को जिम्मेदारी दी थी।

डीएवी कॉलेज के चुनाव को जीतने में आईएसओ के चंडीगढ़ के उपप्रधान राहुल फतेहपुर और गवर्नमेंट कॉलेज का चुनाव जीतने में विक्रम के साथ साथ आईएसओ के चंडीगढ़ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का बहुत बड़ा रोल रहा। छात्रसंघ की इस जीत के बाद आईएसओ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश दिखाई दिया।