हरियाणा की 1121 धान की पराली की बढ़ी मांग, पशु खाते हैं चाव से, दूध उत्पादन भी बेहतर

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पहली पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता था। वहीं भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कमजोर होती थी। अब प्रदेश में पराली का प्रबंधन किया जा रहा है। प्रदेश हरियाणा की पराली जनपद के पशुपालकों की पहली पसंद बनी है। पशुपालकों के अनुसार हरियाणा में उगाए गए 1121 किस्म के धान की पराली खाने से पशुओं की सेहत अच्छी रहती है और दूध उत्पादन भी अच्छा होता है। वहीं प्रदेश की 1509 किस्म के धान की पराली को पशु कम पसंद कर रहे हैं। इसका असर अब पराली और भूसे की रेटों पर भी दिखाई देने लगा है।

हरियाणा प्रदेश के अधिकांश किसान एक वर्ष में 3 फसलें लेते हैं, जबकि हरियाणा प्रदेश में मुख्य रूप से 2 फसलें उगाई जाती हैं। पशुपालकों का कहना है कि अधिक फसल लेने के लिए खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव भी ज्यादा होता है। इससे फसल और उसके अवशेष की गुणवत्ता प्रभावित होती है। हरियाणा प्रदेश में 1121 धान की खेती अधिक होने और कीटनाशकों का अपेक्षाकृत कम प्रयोग होने से वहां की पराली पशुओं के लिए बेहतर मानी जाती है। पिछले 20 दिनों में पराली और भूसे के दाम तेजी से बढ़े हैं। नवंबर की शुरुआत में पराली 600 रुपये प्रति क्विंटल और भूसा 900 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढक़र 850 और 1400 रुपये प्रति क्विटल हो गया है।

पराली में वह गुणवत्ता नहीं मिलती
प्रगतिशील किसान राजेराम ने बताया कि हरियाणा की 1121 धान की पराली पशु चाव से खाते हैं। इसे खिलाने के बाद पशुओं की सेहत अच्छी रहती है। स्थानीय पराली में वह गुणवत्ता नहीं मिलती। महंगी पराली खरीदने के बावजूद दूध के दाम घटने से पशुपालकों का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

 किसान 1121 किस्म का धान उगाते हैं
कृषि वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा में अधिकतर किसान 1121 किस्म का धान उगाते हैं, और वर्ष में दो फसलें लेते हैं। वहां की मिट्टी की क्षमता भी अच्छी है, और कीटनाशकों का छिडक़ाव अपेक्षाकृत कम होता है। शामली में अधिकतर किसान 1509 किस्म का धान उगाते हैं, जिसकी पराली पशु कम पसंद करते हैं