हनुमानगढ़ के दनियासर में इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित, गांव में खुशी का माहौल

 

mahendra india news, new delhi

हनुमानगढ़। राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच हनुमानगढ़ जिले की पल्लू पंचायत समिति के दनियासर ग्राम पंचायत से बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से गांव में खुशी का माहौल है।

इंद्रा थालोड़ के सरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। निर्विरोध निर्वाचन को गांव में आपसी सहमति और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित सरपंच गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रयास करेंगी।