CDLU SIRSA के राजनीति विज्ञान विभाग मे इन्डक्शन प्रोग्राम का आयोजन

 

mahendra india news, new delhi
SIRSA चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग मे इन्डक्शन प्रोग्राम का आयोजन तथा सब्जेक्ट सोसाइटी का गठन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा स्थित राजनीति विज्ञान विभाग में इन्डक्शन प्रोग्राम एवं सब्जेक्ट सोसाइटी का गठन एक गरिमामयी आयोजन के अंतर्गत किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित टैगोर भवन परिसर में कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार जी के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजबीर सिंह दलाल के सानिध्य में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे डीन, सोशल साइंस प्रोफेसर सत्यवान दलाल, प्रोक्टर प्रोफेसर उमेद सिंह तथा एसोसिएट प्रोफेसर रोहताश की गरिमामाई उपस्थिति रही। इन्होंने अपने उद्बोधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया और कार्यक्रम को विस्तार प्रदान किया।


कार्यक्रम के प्रथम चरण में इन्डक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें प्रोक्टर प्रो. उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अनुशासन की महत्ता और छात्र-हितैषी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल अकादमिक विकास का ही अवसर नहीं, बल्कि यह समय आपके व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझने का भी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन बनाए रखें तथा अनुशासन और नैतिकता को सदैव प्राथमिकता दें।


इन्डक्शन प्रोग्राम के उपरांत सब्जेक्ट सोसाइटी का औपचारिक गठन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया और पदाधिकारियों का चयन हुआ।
इस अवसर पर प्रधान पद के लिए एम.ए. द्वितीय वर्ष के अशोक कुमार, उप-प्रधान पद हेतु एम.ए. प्रथम वर्ष की राजकरणी, कोषाध्यक्ष पद पर एम.ए. प्रथम वर्ष के प्रवीण कुमार, सचिव पद के लिए एम.ए. प्रथम वर्ष के अजीत कुमार तथा पीआर हैड पद पर एम.ए. द्वितीय वर्ष की पलक शर्मा को चुना गया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरकीरत, प्रियंका, पूनम, मोनिका, अंजू तथा राधारानी का चयन किया गया।
निर्णायक मंडल में राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी राजदीप सिंह एवं आदित्य ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं, आयोजन मंडल में शोधार्थी अखिल मलिक एवं योगिता सहित पूर्व सब्जेक्ट सोसाइटी के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।कार्यक्रम के समापन पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजबीर सिंह दलाल ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को उनके कर्तव्यों की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई और उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि –
"सब्जेक्ट सोसाइटी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व, संवाद, संगठन-क्षमता और बौद्धिक विकास का अवसर है। राजनीति विज्ञान एक ऐसा विषय है, जो समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए समिति के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वे केवल औपचारिक भूमिका तक सीमित न रहकर विभाग की अकादमिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे ज्ञानार्जन के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित में योगदान देने की सोच विकसित करें।अंत में प्रोफेसर. दलाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर विभाग के नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की।