इंस्पायर मानक अवॉर्ड एवं RBVP योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवम् सर्जनात्मकता विकसित करती है: बूटाराम

 

mahendra india news, new delhi
राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, HARYANA के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारीए SIRSA एवं डाइट प्राचार्य बूटा राम के निर्देशन, आईएफआईसी विंग, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता एवम् ET विंग के तत्वावधान में प्रवक्ता संदीप कुमार की देखरेख में सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान अध्यापकों हेतु पांच दिवसीय इंस्पायर मानक अवॉर्ड एवं आरबीवीपी (राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन प्रशिक्षण) प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से आरंभ हो गया।

जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट प्राचार्य बूटा राम ने बतौर मुख्य अतिथि, विज्ञान अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है, जोकि विद्यार्थियों को उनके आसपास की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजते हुए, नयी तकनीक और प्रयोगात्मक मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि भविष्य में विद्यार्थी नवप्रवर्तनशील वैज्ञानिक एवं उद्यमी बन सकें। इस मौके पर उन्होंने डाइट प्रांगण में त्रिवेणी लगाकर जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इसके पश्चात प्रवक्ता संदीप कुमार ने उपस्थित अध्यापकों को इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड एवं आरबीवीपी योजना के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इसको प्रभावी ढंग से विद्यालयो में लागू करने के तरीके भी बताए। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डा. अनिल बिश्नोई, डा. राजेश खुराना, सूरज दुग्गल, बलविंद्र सिंह, सुखपाल, सुनील एवं सुमित सहित सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विज्ञान अध्यापक उपस्थित रहे।

-डाइट डिंग, सिरसा में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान अध्यापकों हेतु पांच दिवसीय इंस्पायर मानक अवॉर्ड एवं आरबीवीपी (राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन) प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू किया गया है, जिसमें जिले भर से लगभग 40 विज्ञान अध्यापक प्रशिक्षण ले रहे हंै। यह प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षु विज्ञान अध्यापक समस्त जिले के विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को उनके मौलिक विचारों एवं प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। भविष्य में यह योजना विद्यार्थियों को नवप्रवर्तनशील वैज्ञानिक एवं उद्यमी बनने हेतु कारगर सिद्ध होगी।
-डा. सतपाल माचरा, अध्यक्ष ईटी विंग, जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा।