सीडीएलयू SIRSA में मशीन विज़न पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

 

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के आईक्यूएसी द्वारा मशीन विज़न: फ्रॉम बेसिक्स टू ब्रेकथ्रू एप्लीकेशंस विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर देश-विदेश से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं आईक्यूएसी निदेशक प्रो. राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कुलसचिव डॉ सुनील कुमार के सतत सहयोग से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन अकादमिक जगत और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटने में सहायक सिद्ध होते हैं।


उन्होंने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में यूरोप के टालिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, एस्टोनिया से मशीन विज़न एवं ऑटोमेशन विशेषज्ञ डॉ. इवेन सेखरी ने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने मशीन विज़न के मूलभूत सिद्धांतों से शुरुआत करते हुए प्रतिभागियों को इसके उन्नत औद्योगिक अनुप्रयोगों तक की रोचक यात्रा करवाई। सत्र में यह स्पष्ट किया गया कि मशीन विज़न किस प्रकार उद्योगों में ऑटोमेशन, शुद्धता में वृद्धि और मानवीय त्रुटियों को न्यूनतम करने में क्रांतिकारी भूमिका निभा रहा है। वास्तविक केस स्टडीज और प्रायोगिक उदाहरणों ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया।
वेबिनार के अंत में आयोजित इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। वेबिनार के सह-संयोजक दीपक शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों, वक्ता एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।