1984 सिख कत्लेआम के दोषी सज्जन कुमार को 'मिसाल' बताना बेहद शर्मनाक, हुड्डा परिवार तुरंत सिख कौम से माफी मांगे: रणदीप सिंह मट्टदादू

 

mahendra india news, new delhi
जेजेपी युवा ईकाई के प्रर्देश संगठन सचिव रणदीप सिंह मट्टदादू ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य दोषी सज्जन कुमार को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी तीखी निंदा की है। रणदीप सिंह मट्टदादू ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बयान जारी करते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा की शब्दावली अत्यंत अशोभनीय और शर्मनाक है। जिस व्यक्ति को देश की शीर्ष अदालत ने 1984 के बेकसूर सिखों के कत्लेआम का मुख्य दोषी ठहराया हो, उसे देश के लिए ‘मिसाल’ या ‘रोल मॉडल’ बताना 1984 की त्रासदी में अपनों को खोने वाले परिवारों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।


उन्होंने बताया की दोषी कभी आदर्श नहीं हो सकता: अदालत द्वारा सजायाफ्ता और मानवता के गुनहगार को देश के लिए आदर्श बताना कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को फिर से उजागर करता है।
सज्जन कुमार मामले को लेकर रणदीप सिंह मट्टदादू ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व (खासकर राहुल गांधी) को सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया है, यह एक स्पष्ट संदेश है केि अगर राहुल गांधी सिख समुदाय की भावनाओं की कदर करते हैं तो हुड्डा परिवार पर सख्त कर्रवाई करें।


हुड्डा परिवार माफी मांगे।
दीपेंद्र हुड्डा और पूरा हुड्डा परिवार इस बयान पर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी मांगे।
सामाजिक विरोध की चेतावनी
यदि हुड्डा परिवार ने तुरंत माफी नहीं मांगी, तो सिख संगत और इंसाफ पसंद लोग इनका व्यापक सामाजिक विरोध करेंगे।
सिख मर्यादा के प्रति निष्ठा उन्होंने दोहराया कि सिख सिद्धांतों और पंथ के स्वाभिमान के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी पंजोखड़ा साहिब विवाद के दौरान सिख भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकारी सम्मान लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया गया था।
रणदीप सिंह मट्टदादू ने अंत में कहा कि सिखों की कुर्बानियों को नजरअंदाज कर दंगाइयों का महिमामंडन करने वाले किसी भी राजनीतिक बयान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।