डेरा बाबा श्योरामदास SIRSA में जागरण व भंडारा 1-2 दिसंबर को

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित डेरा बाबा श्योरामदास जी की ओर से श्री बाबा श्योराम जी की 54वीं बरसी पर वार्षिक भंडारा व जागरण 1 व 2 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। डेरा के मुख्य सेवक बाबा हरपालदास ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 की रात्रि को 8.15 बजे जागरण आयोजित किया जाएगा।

जिसमें गोहाना से भजन कलाकार समुंदर दास व सिरसा से पंजाबी गायक विक्रम विक्की अपनी मधुर वाणी से भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। 2 दिसंबर 2025 की सुबह 9.15 बजे डेरा प्रांगण में हवन यज्ञ किया जाएगा, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु आहूति डालकर पुण्य कमाएंगे।वहीं  सुबह 10.15 बजे भंडारा लगाया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।