विश्वकर्मा मंदिर नाथूसरी चौपटा में जागरण एवं भंडारे का आयोजन

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण में प्रसिद्ध कलाकारों ओम प्रकाश हरियाणवी, पवन नेहरा, भागीरथ शाहपुरिया, नानूराम मिस्त्री एवं रमेश फौजी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में नाथ साउंड डाभी तथा गोलू म्यूजिकल ग्रुप का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रघुवीर सिंह जी कड़वासरा ने मंदिर में सम्मान स्वरूप ₹11,000 की राशि भेंट की।

भंडारे के आयोजन में कमेटी के प्रधान इंद्र सिंह जांगड़ा, कैशियर राजेश भरोखा, सचिव दिनेश कुमार जांगड़ा, उपप्रधान राधा कृष्ण, वेद सुथार भरोखा, बंटी मिस्त्री, राजेंद्र मिस्त्री एवं राजबीर जांगड़ा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंदिर के पुजारी कृष्ण शर्मा के साथ जगमाल मिस्त्री एवं रामस्वरूप सोनी का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।