कराटे प्रतियोगिता में जैन स्कूल के रुद्राक्ष ने जीता राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक

 

mahendra india news, new delhi
 दिल्ली में आयोजित आॅल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा के नन्हे होनहार खिलाड़ी रूद्राक्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सिरसा का नाम रोशन किया। रुद्राक्ष इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणुबाला तथा समस्त विद्यालय परिवार ने उसे हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता रूद्राक्ष की मेहनत, लगन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का प्रमाण है। इस अवसर पर सेठ सागरमल सुराना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल, विद्यालय प्रबंधक कमेटी के मैनेजर हनुमान मल गुजरानी तथा ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने भी रूद्राक्ष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा कार्यालय, सिरसा के प्रोग्राम आॅफिसर डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लों ने मक्खन लाल गोयल एवं समस्त विद्यालय परिवार को रूद्राक्ष की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करना गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है।

उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष की यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का गौरवपूर्ण प्रमाण है। विद्यालय परिवार ने रुद्राक्ष की इस उपलब्धि को पूरे विद्यालय एवं सिरसा के लिए गौरव का विषय बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।