बकरियांवाली गांव के शिव शक्ति भवन में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली स्थित शिव शक्ति भवन में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे भवन को जन्माष्टमी के रंग में बड़ी सुंदरता से सजाया गया था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां रहीं। बच्चों ने श्री कृष्ण को झूला झुलाते हुए, श्री कृष्ण जन्म, नृत्य और विभिन्न लीलाओं की जीवंत प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर बालाजी दाल मील के चेयरपर्सन सूरज गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ब्रहमाकुमारी वर्षा ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय और आने वाली नई दुनिया के बारे में बताते हुए जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य को बहुत सरलता से समझाया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सूरज गर्ग ने सभी बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने आदि सनातन देवी-देवता धर्म और अपनी महान संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए।