जेजेपी SIRSA जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने जारी की जेजेपी जिला कार्यकारिणी

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला से विमर्श के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की।

 

इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में जिला कार्यालय प्रभारी का पद हरिसिंह भारी को सौंपा गया है जबकि बलबीर सिंह नागोकी, भीम सिंह सहारण, प्रह्लाद कुलडिय़ा व हाजी युसूफ खान को संयुक्त रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं प्रधान महासचिव का पद मंजीत सिंह पन्नीवाला रुलदू को दिया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अधिवक्ता योगेश मोदी को सौंपी गई है। वहीं हरदीप सिंह नकौड़ा, इंद्रजीत टप्पी, सुरजीत सिंह ढिल्लों, जसवीर सिंह, रणबीर बेनीवाल, दलबीर सिंह हैबुआना, नगेंद्र सिंह, रजनीश सहारण, हरिसिंह थाकन, सुखदेव सिंह बाजीगर, योगेश शर्मा, ओमप्रकाश मेहता, जगदीश नैन, मक्खन ढिल्लों, रामेश्वर बेनीवाल, पवन शेरपुरा, विजय सिंह नंबरदार, हरिसिंह सहारण, गुरदास संधु, कुलवंत घनी रोड़ी को संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसी प्रकार कादर खान, राजेश सहारण, मुरारीलाल गोदारा, मदनलाल खिचड़, राममूर्ति, फकीरचंद, मंजीत सिंह कीर्तिनगर, विजय सिंह छिंपा फूलकां, हनुमान कासनियां, कृष्ण सिंवर, रामचंद मइया, दलीप सिंह पारीक, अजमेर सिंह, राजेंद्र गोदारा, ओमप्रकाश तरड़, हनुमान कासनियां को संयुक्त रूप से जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जैनाराम, सतपाल बेनीवाल, ओमप्रकाश मेहता, विनोद कुमार, विनोद ढूकिया, हमीर सिंह विर्क, नायब सिंह, गुरदास सिंह, हंसराज सिहाग, खियाराम, भूप श्योराण, शंकरलाल, कन्नीराम खिचड़, मुख्तयार सिंह, बनवारी खिचड़,

रंजीत मेहला, रघुवीर, संदीप लाखलान, राममूर्ति, रिछपाल सिंह, मुकेश कुमार, संदीप मेहता, ओमप्रकाश नोखवाल, जसकरण सिंह, मुरारीलाल गोदारा, हरमंदर स्वामी व सुल्तान सहु को संयुक्त रूप से सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित करने उपरांत जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से विमर्श के बाद पार्टी को पूर्ण तरीके से समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिले में गठित की गई कार्यकारिणी पार्टी संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूती प्रदान करेगी।