सिरसा अनाज मंडी में व्यापारियों से मिले जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, कारोबार से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर की चर्चा
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने सिरसा की अनाज मंडी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं मंडी के व्यापारियों से हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग के प्रतिष्ठान पर मुलाकात की। इस दौरान सिरसा जेजेपी शहरी प्रधान दीपक भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर चाय पर आत्मीय संवाद हुआ और व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ उनके विचारों एवं सुझावों को जाना।
मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यापारियों को अपने कारोबार के संचालन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बाजारों में मूलभूत सुविधाओं, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की मेहनत से ही बाजारों में रौनक बनी रहती है और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जाएगा।
इस दौरान व्यापारियों ने अजय सिंह चौटाला के कार्यकाल को बखूबी याद किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव व जिला अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, शहरी अध्यक्ष कीर्ति गर्ग, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, अंजनी कनोडिया सरंक्षक, राम कृष्ण गोयल संरक्षक, कंवलजीत सिंह संरक्षक, पवन गुप्ता, देवेंद्र डागा, महेश सिंगला, केशव टांटिया, हीरा लाल गर्ग, नरेश जिंदल नीटू, नरेश जिंदल, प्रवीण महिपाल, अमर सिंह भाटिवाल, प्रेम शर्मा, महेश कालड़ा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।