पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल जयंती पर जेजेपी करेगी ताऊ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण: ज्याणी
mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने कहा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की कल 25 सितंबर की चौधरी देवीलाल जयंती पर जननायक जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की ओर पूरे जिले में करीब 15 स्थानों पर चौधरी देवीलाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा और उनकी देश व प्रदेश के प्रति की गई सेवाओं को याद किया जाएगा।
JJP प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि अकेले सिरसा शहर में ही जेजेपी जिला कार्यकारिणी की ओर से 6 स्थानों पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी कड़ी में पहला कार्यक्रम कल 25 सितंबर को सुबह 8.30 बजे चौधरी देवीलाल टाउन पार्क स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण का होगा। साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके दिखाए सद्मार्ग पर चलते हुए गरीब, मजदूर व किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में कार्य करने का संकल्प लेंगे।