क्रीड़ा भारती सिरसा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में आरंभ हुई कबड्डी प्रतियोगिता
mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वेद फुल्ला, चेयरमैन हरकोफेड हरियाणा, तथा विशिष्ट अतिथि यतीन्दर सिंह, एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सिरसा रहे।
मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधन द्वारा खुले जिप्सी में पुष्प वर्षा कर किया गया, जिसने आयोजन स्थल का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार परेड ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
ध्वजारोहण के बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत कबड्डी के प्रथम मुकाबले से हुई, जिसने दर्शकों में रोमांच और ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत हरियाणवी लोकनृत्य ने संस्कृति की छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें प्रमुख रूप से—
रामचंद्र खोथ, जगतपाल नंबरदार, देवीलाल खोथ, दलीप खोथ, भीम सिंह डूडी, विनोद कसवां, कृष्ण खोथ (सरपंच), प्रिंसीपल रोहताश जांगड़ा, निहाल सिंह खोथ, अजब सिंह बेनीवाल, सरला खोथ, कुलवंतो बेनीवाल, निशा गुप्ता, बलवीर पटवारी तथा राजेंद्र खोथ शामिल रहे।
अतिथियों ने विद्यालय द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ की भूमिका की भी प्रशंसा की गई।