कुमारी सैलजा : कुमारी सैलजा का लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान, बोली फैसला हाईकमान का

 जानिए क्या कहा कुमारी सैलजा ने 
 
mahendra india news, new delhi

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने यमुनानगर में बड़ा बयान दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर कुमारी सैलजा ने बयान दिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। आज लड़ाई बीजेपी को हराने तक ही सीमित नहीं है। लड़ाई लोकतंत्र व संविधान बचाने की हैं।

 हलका साढौरा के मारवा खुर्द में महिला कांग्रेस ग्रामीण एरिया की जिला प्रधान उषा कमल के जेठ रामकर्ण के निधन पर शोक प्रकट करने कुमारी सैलजा पहुंची। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज की बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को बदलने का कार्य कर रही है। हरियाणा प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। युवा नशे की चपेट में हैं। क्राइम का ग्राफ बढ़ा हैं।


लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि उनका मन विधानसभा चुनाव लड़ने का है। अगर हाई कामन ने आदेश दिए तो वह अंबाला से लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगी। सैलजा ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।