जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा कुंतला नेहरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Nov 8, 2025, 15:28 IST
mahendra india news, new delhi
जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा कुंतला नेहरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान ।
चौधरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया । इसमें स्वामी विवेकानंद की स्कूल की छात्रा कुंतला नेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है । इसके लिए विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ. निशा गुप्ता व प्रिंसिपल रोहतास जांगड़ा ने बच्चे को शुभकामनाएं दी व उज्जवल भविष्य की कामना की ।