गांव माखोसरानी में कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता आयोजित
नाथूसरी चौपटा के सरकारी हाई स्कूल माखोसराणी में कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुरेश कुमार, डी.डी.ओ. की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कुशल बिजनेस चैलेंज एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में उद्यमिता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के आधार पर "पीपल, प्लेनेट, प्रॉफिट" सिद्धांत पर व्यवसायिक योजना तैयार करने के लिए प्रेरित करती है।
इस प्रतियोगिता में छात्रों ने मार्केट रिसर्च, प्रोटोटाइप निर्माण और विपणन रणनीतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
21 विद्यालयों की टीमों ने लिया भाग
नाथूसरी चोपटा खंड के 21 सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने अपने-अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर नवाचार की मिसाल पेश की।
विजेता टीमों की घोषणा
इस प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान — आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथूसरी कलां
द्वितीय स्थान — गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेरपुरा वाली
तृतीय स्थान — गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली
चतुर्थ स्थान — गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुडय़िा खेड़ा
पंचम स्थान — गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोधका
अध्यक्षता व सहयोग
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा ने की। खंड कार्यालय की ओर से संदीप कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल उपासना (वीटी-आईटी), एबीआरसी श्रीमती सविता रानी तथा एबीआरसी श्रीमती मनिंदर कौर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम की ओवरऑल इंचार्ज उपासना, मनिंदर कौर व सविता रानी रहीं।