नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में टूटी कुताना माइनर, 30 एकड़ में जलभराव 

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जोड़कियां के समीप कुताना माइनर टूट गई। माइनर टूटने से 30 एकड़ में नरमा व मंूग की फसल डूब गई। इससे किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। माइनर टूटने की सूचना मिलने पर एसडीओ हरदीप सिंह, जेई विशाल मौके पर पहुंचे। कुताना माइनर को नहराना हेड से बंद करवा दिया गया। गौरतलब है कि 7 दिन पहले भी कुताना माइनर टूट गई थी। माइनर के टूटने से टेल पर पडऩे वाले गांव जमाल व कुताना में पेयजल की काफी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार गांव जोड़कियां के पूर्व सरपंच देवतराम के खेत के समीप कुताना माइनर बर्जी नंबर 56700 के पास अचानक गई। इससे खेतों में तेजी से जलभराव होने लगा। माइनर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से नहराना हेड से बंद करवा दिया। किसानों ने बताया कि कुताना माइनर की रिमॉडलिंग हुई। जहां पर टूटी है। वहां पर कोर्ट से स्टे होने के कारण नई नहीं बनी। यहां से माइनर काफी कमजोर थी। इसलिए यह अचानक टूट गई। 

माइनर ठीक करने का कार्य शुरू 
कुताना माइनर में आई दरार का कार्य शुक्रवार दोपहर के बाद शुरू कर दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुताना माइनर अचानक टूट गई। माइनर टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। माइनर ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया।