पैतृक गांव चौटाला से आरंभ किया चौटाला से चंडीगढ़ जनजागरण अभियान, जनता से किए वायदों को पहनाएंगे कानूनी अमलीजामा: डॉ. अजय सिंह चौटाला

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश प्रदेश में जिस प्रकार राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं, उनमें ये कहना जरूरी है कि युवा इसमें अपनी अहम भूमिका निभा सकता है और पिछले दिनों जंतर मंतर पर युवाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन इसका ज्वलंत उदाहरण है। वे बीते
शुक्रवार को गांव चौटाला में जनजागरण अभियान चौटाला से चंडीगढ़ के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की नीतियां केवल अंबानी अडाणी जैसे उद्योगपतियों के हितों को लेकर बनाई जा रही हैं जबकि देश प्रदेश का गरीब, किसान, मजदूर व अन्य शोषित वर्ग
पूरी तरह से वंचित रखा जा रहा है।

इस व्यवस्था को जड़मूल से उखाडऩे की आवश्यकता है और इसी क्रम में चौटाला से चंडीगढ़ जनजागरण अभियान की शुरूआत की गई है। इससे पूर्व डॉ. अजय सिंह चौटाला ने डबवाली के गांधी चौक में बापू को नमन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अभियान के संदर्भ में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 हलकों से गुजरने वाले इस जनजागरण अभियान के तहत जनसभाएं की जाएंगी और पदेश सरकार की बेकायदगियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। साथ ही जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों को भी आमजन के समक्ष रखकर उन्हें पार्टी संगठन से जुडऩे का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने देश के कमेरे वर्ग के हितों के लिए कल्याणकारी


घोषणाएं कर उन पर कानूनी रूपी से अमलीजामा पहनाया, ठीक उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए जो भी वायदे जनता से करेंगे, उन्हें कानून बनाकर लागू करेंगे। उन्होंने इस दौरान जनता के समक्ष कहा कि दुष्यंत चौटाला के बतौर उपमुख्यमंत्री रहते हुए केवल दस विधायकों के साथ सत्ता में छोटी भागेदारी रखते हुए भी अपने 80
प्रतिशत वायदे पूरे किए। दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए हरियाणा के उद्योगों में 75 फीसदी आरक्षण लागू करने का जो क्रांतिकारी प्रयास किया, वह पूरे देश में नजीर रहा। हालांकि यह मुद्दा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। पंचायतीराज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी भागेदारी सुनिश्चित करते हुए किसानों के लिए भी आर्थिक आजादी
दिलाने का काम किया और महज 72 घंटों में उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में डलवाने का काम कि या। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और जब जनता उन्हें मौका देगी वे अपने वायदे कानूनी रूप से पूरा करेंगे। इस अवसर पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने संघर्ष के बूते पर जिस प्रकार जनजागरण अभियान की शुरूआत की है, निश्चित तौर पर यह हरियाणा में बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव लाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी का एक एक युवा डॉ. अजय सिंह चौटाला के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्हो ंने कहा कि राजनीति आज के परिवेश में तोप तलवारों से नहीं चलती बल्कि जनता के आशीर्वाद से चलती है।
इस दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से आगामी 9 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस पर प्रस्तावित रैली सिरसा में आयोजित करने की मांग की। इससे पूर्व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने डबवाली हलके के कार्यकर्ताआं व पदाधिकारियों का इस सफल आयोजन में योगदान देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुरू किए गए इस अभियान से एक स्वच्छ, जनहितकारी राजनीति की शुरूआत होगी।