लायंस क्लब SIRSA फैमिली द्वारा चार्टर प्रेजेंटेशन और परिवार मिलन समारोह आयोजित

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। लायंस क्लब सिरसा फैमिली चार्टर प्रेजेंटेशन और परिवार मिलन समारोह निजी रेस्टोरेंट में धूमधाम से आयोजित किया गया। चार्टर अध्यक्ष लायन रोहित चावला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वढेरा, गेस्ट ऑफ  ऑनर वीडीजी-1 लायन संजय गांधी, वीडीजी-2 लायन महेश बंसल, मुख्य वक्ता चीफ  पार्टन पीडीजी लायन सीएस मेहता, विशेष अतिथि लायन डीसीएस, लायन शमिंदर मिगलानी, डीसीटी लायन पवन सरदाना, पीआरओ इन चीफ  लायन पुनीत बंसल, रीजन चेयरमैन लायन नकुल मोहंता, जोन चेयरमैन लायन चिक्की मेहता, लायन रौनक मेहता और लायन निशांत मेहता (एलसी सिरसा रैपिड) उपस्थिति दर्ज करवाई।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वढ़ेरा ने क्लब को आधिकारिक चार्टर प्रदान किया और अधिकारियों को शपथ दिलाई। लायन सीएस मेहता ने चार्टर अध्यक्ष लायन रोहित चावला को इंटरनेशनल पिन लगाई। चार्टर प्रेसिडेंट लायन रोहित चावला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जहां समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है, वहीं परिवार की मानिंद में आने से कार्यक्रम की खुशियां भी कई गुणा बढ़ जाती है।

चावला ने कहा कि हम सभी को सेवा और एकता की भावना के साथ क्लब को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान प्रांत पाल लायन सीएस मेहता के मार्गदर्शन में इसी प्रकार पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करते रहेंगे। संपूर्ण क्लब परिवार, लायन लेडीज और लिटिल स्टार्स ने मिलकर इस शाम को सेवा और सौहार्द का उत्सव बना दिया और जमकर मस्ती की। इस मौके पर क्लब के सचिव लायन प्रदीप मक्कड़, कोषाध्यक्ष लायन हितेश टाक, मास्टर ऑफ  सेरेमनी लायन हरदीप सिंह, पीआरओ लायन अरविंदर सहगल और लायन विजय ढींगरा, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन संदीप मेहता और अन्य सदस्य मौजूद रहे।