नाथूसरी चौपटा के गांव माखोसरानी में लाइव मिल्किंग: दूसरे ब्यांत की भैंस ने दिया 19.67 लीटर औसत दूध

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला के गांव माखोसरानी में अनूप पुत्र सुभाष  कासनियां की दूसरे ब्यांत की भैंस की लाइव मिल्किंग करवाई गई। इस दौरान भैंस के दूध उत्पादन की जांच की गई।

लाइव मिल्किंग के दौरान एचएलडीबी की टीम भी थी टीम में डॉक्टर रोहित जांगड़ा,  वीएलडीए सुनील और विनोद  शामिल रहे। टीम के अनुसार भैंस का पूरे दिन का औसत दूध उत्पादन 19.67 लीटर रहा।

आपको बता दें कि लाइव मिल्किंग के माध्यम से भैंस के वास्तविक दूध उत्पादन का आकलन किया गया। दूसरे ब्यांत में 19.67 लीटर प्रतिदिन का औसत दूध उत्पादन पशुपालक के लिए अच्छा परिणाम माना जा रहा है।

पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए इस तरह की लाइव मिल्किंग से पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे पशुपालकों को बेहतर नस्ल एवं अधिक दूध देने वाले पशुओं के संबंध में जानकारी मिल सकती है। इस मौके पर डॉ. पवन पूनिया, विकास पभु परिचर, कुलदीप पभुपरिचर और गांव व क्षेत्र के अन्य पशुपालक मौजूद रहे।

 टीम ने भैंस के दूध उत्पादन की प्रक्रिया को देखा और पूरे दिन के औसत उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। टीम के अनुसार भैंस ने औसतन 19.67 लीटर दूध प्रतिदिन दिया।

पशुपालक अनूप पुत्र सुभाष  कासनियां ने लाइव मिल्किंग में सहयोग करने वाली टीम का आभार जताया।
डॉ. रोहित जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश में नस्ल सुधार को बढावा देने के लिए ऐसी स्कीमें चलाई जाती है। इस स्कीम के तहत भैंसों में मुर्राह नस्ल व गायों  में हरियाणा बेलाही, व साहीवाल नस्ल को बढावा देने के लिए दूध नापा जाता है और प्रोत्साहन राशि दी जाती है

लाइव मिल्किंग जैसी गतिविधियां पशुपालकों को अपने पशुओं की वास्तविक उत्पादन क्षमता समझने में मदद करती हैं। इससे पशुपालक दूध उत्पादन, पशु प्रबंधन और बेहतर पशुपालन तकनीकों पर ध्यान दे सकते हैं।