एसीबी की बडी कार्रवाई, बिजली निगम का लाइनमेन व पटवारी रिश्वत लेते काबू

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो फतेहाबाद की टीम ने रतिया के गांव रताखेड़ा के लाइनमैन सतपाल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

खेत में ट्रांसफॉर्मर लगवाने के नाम पर मांगी थी 30 हजार रूपए की रिश्वत गई।  15 हजार की रिश्वत लेते किया गया काबू...

इसी के साथ ही हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने कोसली तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 5,000 की रिश्वत ली थी।


इसके बाद उसने 4 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया