हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई,  5 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। जहां एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर निगम के एक क्लर्क गौरव राणा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने नगर निगम के लिपिक को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गये लिपिक गौरव राणा ने प्रापर्टी आइडी में नाम ठीक करने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आरोपित क्लर्क ने शहर के पुराने बस स्टैंड के समीप शिकायतकर्ता को रिश्वत के रुपये लेकर बुलाया था। जब शिकायतकर्ता ने उसे रुपये दिए तो एसीबी ने टीम ने उसे पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता करनाल निवासी कुलदीप के अनुसार वह अपनी प्रापर्टी आईडी में हुई गलती ठीक कराने के लिए नगर निगम गया था। वहां क्लर्क गौरव राणा ने काम ठीक करने के बदले उससे 5000 रुपये की रिश्वत मांगी।

इसके बाद कुलदीप ने मामले की शिकायत एसीबी को कर दी। एसीबी ने टीम का गठन किया और मंगलवार को शिकायतकर्ता को क्लर्क के पास भेजा। क्लर्क ने उसे बस स्टैंड के समीप बुलाया।

इसके बाद जैसे ही लिपिक वर्ग के कर्मचारी गौरव राणा ने रिश्वत के रुपये अपनी जेब में रखे टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उससे 5000 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। एसीबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित को पहले नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।