हरियाणा में बड़ा हादसा, बरसात से मकान की छत गिरी, छह व्यक्ति नीचे दबे; 3 नाबालिग लड़कियों की मौत

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में भिवानी जिले से हैं। जिले के गांव कलिंगा में मंगलवार रात्रि अधिक बारिश से मकान की दीवार दकरने से मकान में सो रहे छह मेंबर नीचे दब गए। इस घटना में मकान में सो रहे तीन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गंभीर घायल हो गये। जिस पर उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। 


जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस हादसे में ओमपाल की तीन नाबालिग बेटियां 15 साल की अंशिका, 9 साल की दिशा, 7 साल की भारती की मकान में दबने से मौत हो गई, जबकि इस घटना में 47 साल के ओमपाल, 42 साल की पत्नी अनिता तथा 5 साल का बेटा ध्रूव घायल है। 

इस हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार जयबीर व ग्राम सचिव अजय ने बताया कि घटना का शिकार ओमपाल अपने चार बच्चों व पत्नी सहित गांव के बाहरी क्षेत्र में कृष्ण के मकान में चार वर्षों से किराये पर रह रहा था। वह मूल रूप से मजदूरी का कार्य करता था। उसका स्वयं का मकान गांव के बीच में जर्जर अवस्था में था, जो रहने लायक नहीं होने के चलते उसे किराये पर रहना पड़ रहा था।

बताया जा रहा है कि पीएमआवास योजना के तहत सर्वे के बाद ओमपाल को मकान बनाने के लिए इस स्कीम में भी शामिल किया गया था तथा उसका मकान बनना अभी बाकी था। उन्होंने बताया कि गांव कलिंगा में पिछले तीन दिनों से चल रही बारिश के चलते गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के चलते प्रशासन द्वारा मोटर व ट्रैक्टर लगाए गए है।