सिरसा में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई,  2 कारोबारियों के ठिकानों पर की रेड

 
Major action by Income Tax Department in Sirsa, raids conducted at the premises of 2 businessmen
 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में सिरसा से हैं। इनकम टैक्स विभाग ने गुरूवार सुबह के वक्त बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दो कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की टीमें सुबह ही दो वाहनों में पहुंचीं और करीबन 4 से 5 घंटे तक दस्तावेजों की जांच करती रहीं। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।


जानकारी के मुताबिक भादरा बाजार क्षेत्र में कारोबारी सुभाष गोयल के आवास पर इनकम टैक्स विभाग ने जांच शुरू की। सुभाष गोयल शहर के पुराने चीनी कारोबारियों में गिने जाते हैं। विभाग की टीम ने वहीं दूसरी कार्रवाई नोहरिया बाजार स्थित मस्जिद वाली गली में व्यापारी ललित के आवास पर की गई।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि व्यापारी ललित के कारोबार में जीएसटी गड़बड़ी और टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। इनकम टैक्स विभाग को सूचना मिली थी कि कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज घर पर मौजूद हैं। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने सुबह के वक्त जांच के लिए लिए पहुुंची।