हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ललिता तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, इसलिए लिया गया एक्शन

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेंं गन्नोर से हैं। प्रदेश सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गन्नौर की तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार निलंबन के दौरान तहसीलदार का मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय, भिवानी रहेगा।

उन्हें भिवानी में उपस्थित रहना होगा और डीसी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं होगी। निलंबन के पहले 6 माह तक उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के उपायुक्त को निलंबन आदेश उपलब्ध कराने और आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार ललिता के उपायुक्त द्वारा बुलाई गई मीटिंग और समाधान शिविरों में शामिल नहीं होने की शिकायतें सामने आई थीं।

बताया जा रहा है कि उन्हें कई बार मीटिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद वह बैठकों और शिविरों में नहीं पहुंच रहीं थी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया था।