हरियाणा में बड़ी गैंगवार: ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवकों की हत्या से मचा हड़कंप

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। रोहतक में देर रात्रि बड़ी गैंगवार की वारदात होने की सूचना आ रही है। इस वारदात के अंदर 4 युवकों की हत्या बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि वारदात रोहतक के खरावड़ पुलिस चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर ही हुई थी। मिलन ढाबे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि खरावड़ में मिलन ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस अंधाधुंध फायरिंग के बाद ढाबे में खाना खा रहे लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।

हालांकि इस फायरिंग में 3 युवकों की टेबल पर ही गोलियां लगने से मौत हो गई जबकि चौथे युवक को भागते वक्त कई गोलियां मारी गई, इससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाले हैं। ढाबे पर खाना खा रहा बेरी निवासी हिमांशु भी मारा गया है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।